नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देव ब्रह्मा व माता महामाई के नवनिर्मित रथों के देवदर्शन को कनौन पहुँचे विधायक सुरेंद्र शौरी। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

देव ब्रह्मा व माता महामाई के नवनिर्मित रथों के देवदर्शन को कनौन पहुँचे विधायक सुरेंद्र शौरी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देव ब्रह्मा व माता महामाई के नवनिर्मित रथों के देवदर्शन को कनौन पहुँचे विधायक सुरेंद्र शौरी।

देसी चैनल कुल्लू
शुक्रवार को सैंज घाटी की ग्राम पंचायत कनौन में देव ब्रह्मा व माता महामाई के नवनिर्मित रथों की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। देव कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया व देवदर्शन किए। यह कार्यक्रम देवता के डूघा स्थित मंदिर में आयोजित किया गया। शुक्रवार शाम ही दोनों देव रथ कनौन स्थित कोठी में विराजित हुए। बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी अपनी धर्मपत्नी कीर्ति शौरी सहित भी शनिवार सुबह देवदर्शन के लिए कनौन गांव पहुंचे।

इस दौरान विधायक शौरी ने कनौन गांव में ग्रामवासियों की मांग पर सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने कहा है कि देव ब्रह्म व माता महामाई के रथ प्रतिष्ठा का भव्य व सफल आयोजन हुआ है। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान हीरा सिंह महता, बलदेव महंत, कुंदन कारदार, चमन चौहान, गब्बर सिंह, वेद राम आदि साथ मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930