नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बंजार भाजपा ने आतिशबाजी कर जताई खुशी। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बंजार भाजपा ने आतिशबाजी कर जताई खुशी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बंजार भाजपा ने आतिशबाजी कर जताई खुशी।

देसी चैनल कुल्लू।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। 27 वर्षों के बाद भाजपा दिल्ली ने आखिरकार सत्ता में काबिज होने में कामयाब हुई है। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाइयाँ बांट कर व आतिशबाजी कर ख़ुशी मनाई है।

बंजार भाजपा ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का बंजार नगर में मिठाई बांट व आतिशबाजी कर जश्न मनाया है। इस अवसर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह जीत संभव हुई है।

दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के झूठ को लताड़ लगा कर भाजपा की नीतियों पर विश्वास किया है। निश्चित तौर पर भाजपा सरकार दिल्ली के विकास और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए बेहतरीन कार्य कर प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्य करेगी।दिल्ली में भाजपा की प्रचंड व ऐतिहासिक जीत पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बाँट कर जश्न मनाया गया।

इस ऐतिहासिक जीत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। और कहा

यह शानदार जीत दिल्ली में भाजपा सरकार के समग्र विकास की नीति और गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करने के संकल्प तथा संगठन की कार्यशैली तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है।

🙏🏻💐

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930