नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रूंगा में पहाड़ी दरकने से गाड़ियों का नुकसान लोक निर्माण विभाग जल्द ठीक करे सड़क। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

रूंगा में पहाड़ी दरकने से गाड़ियों का नुकसान लोक निर्माण विभाग जल्द ठीक करे सड़क।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रूंगा में पहाड़ी दरकने से गाड़ियों का नुकसान
लोक निर्माण विभाग जल्द ठीक करे सड़क।

देसी चैनल /मनाली

गांव रूंगा में पिछले कल पहाड़ गिरने से गाड़ीयों को भारी नुकसान हुआ है । सड़क के अंतिम छोर पर गत रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टाने गिरी, जिससे 4 वाहन उसकी चपेट में आ गए । फोजल धारा रूंगा सड़क के अंतिम स्थान पर यह हादसा पेश आया है । इस स्थान तक ही छोटे वाहन आते हैं व स्थान खुला होने कारण ग्रामीण अपने वाहन यहां खड़े करते हैं । गत शाम भी कुछ वाहन यहां खड़े थे जो बड़ी बड़ी चट्टानों की चपेट में आ गए ।

वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य राजकुमार ने हादसे की सूचना पंचायत प्रधान रामनाथ कान्हा को फोन के माध्यम से दी । प्रधान ने बताया कि गत रात्रि के समय करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ है । वहीं रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक बार फिर पहाड़ी से चटाने गिरी । सुबह होते ही सभी लोगों ने मौके पर देखा तो वहां पर गाड़ियों को बहुत क्षति पहुंची थी । उन्होंने कहा कि हादसे में कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ है मगर गाड़ियों को क्षति पहुंची है । जिसमे बृजलाल पुत्र वीर चंद और संगत राम पुत्र तेजराम व राजकुमार पुत्र प्रेमचंद वीर सिंह पुत्र गोविंद राम गांव रूंगा के इन स्थानीय लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है जिसमे ज्यादा नुकसान बृजलाल की गाड़ी को हुआ है l

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क ठीक करने का आग्रह किया गया था व विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए सड़क को क्लियर कर दिया है । उन्होंने कहा कि देवी देवताओं का आशीर्वाद रहा कि यहां पर कोई जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है । ग्रामीणों ने लोक निर्माण का विभाग का आभार प्रकट किया है । वहीं मामले के शिकायत पुलिस थाना पतलीकूहल को भी दे दी गई है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930