नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सत्य प्रेम -भवन भुट्टि कालोनी में दी गई पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को श्रदांजलि । – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

सत्य प्रेम -भवन भुट्टि कालोनी में दी गई पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को श्रदांजलि ।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सत्य प्रेम -भवन भुट्टि कालोनी में दी गई पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को श्रदांजलि ।

हिमाचल प्रदेश जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थिति वाले पहाड़ी राज्य की तस्वीर को विश्व मानचित्र में अलग पहचान के रूप में स्थापित करने वाले प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री व केन्द्र सरकार में कैविनेट मंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्य तिथि पर आज सत्य -प्रेम भवन भुट्टि कालोनी में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगतआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए । पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने शोक सभा उपरांत अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी चार बर्ष पूर्व आज ही के दिन स्वर्गवास हुए थे, जो न केवल हिमाचल प्रदेश अपितु पूरे पहाड़ी प्रदेशों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति थी जिसकी भरपाई आज असंम्भव है। स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह एक ऐसे दूरदर्शी राजनेता रहे हैं जिनका हर राजनैतिक दल सम्मान करता था जिस कारण ही उनका एक अलग रुतबा था । हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास में उनकी भूमिका प्रमुख रही है । ग्रामीण विकास, कृषि एवं बागवानी विकास, हथकरघा एवं हस्तकला विकास में टोपियों के प्रचलन को उन्होंने चरम तक पहुंचा कर हजारों घरों को रोजगारी के अवसर प्रदान किये हैं। हिमाचल प्रदेश को फ्रूट बाल ऑफ इंडिया बनाने में उनका योगदान प्रमुख रहा है । उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेता को प्रभु उचित स्थान दे ताकि उनकी याद युगों तक जिन्दा रह सके ।
इस शोक सभा में श्री मती प्रेम लता ठाकुर निदेशक कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक , रोहित ठाकुर, निर्मला देवी, इन्द्रा देवी, कलावती, आत्मा राम, बलदेव ठाकुर, ओम चन्द, धनी राम, टिकम राम, रमेश ठाकुर, जय सिंह, राजेश, रामनाथ, अर्पणा, विशा, गीता देवी सहित असंख्य महानुभाव उपस्थित रहे ।

विनीत
सत्य प्रकाश ठाकुर
पूर्व बागवानी मंत्री हिमाचल प्रदेश ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930