नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हार के डर से पंचायत चुनावों से भागी कांग्रेस : अखिलेश कपूर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

हार के डर से पंचायत चुनावों से भागी कांग्रेस : अखिलेश कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हार के डर से पंचायत चुनावों से भागी कांग्रेस : अखिलेश कपूर
पंचायत चुनाव टालना जनता से डर और नाकामी का प्रमाण
झूठी गारंटियाँ बनीं सरकार के गले की फांस

देसी चैनल कुल्लू
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पंचायत चुनाव टालकर यह साबित कर दिया है कि वह हार के डर से लोकतंत्र से भाग रही है। क्योंकि कांग्रेस को भलीभांति पता है कि अगर चुनाव समय पर होते तो उसकी करारी हार निश्चित थी। इसलिए अब सरकार खराब सड़कों का बहाना बनाकर जनता के बीच जाने से कतराने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार जनता की अदालत में जवाब देने से डर रही है। क्योंकि जनता अब झूठे वादों और असफल गारंटियों का हिसाब मांग रही है। अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की झूठी दस गारंटियाँ आज उसके गले की फांस बन चुकी हैं। आज न तो प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को 1500 प्रति महा मिले हैं और ना युवाओं को 5 लाख पक्की नौकरी मिली। इसके अलावा न किसानों-बागवानों को राहत मिली और ना ही कर्मचारियों को उनकी समस्या का कोई स्थायी समाधान मिला। उन्होंने कहा कि हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति असंतोष और आक्रोश गहराता जा रहा है। कांग्रेस सरकार युवा, महिला, कर्मचारी और किसान विरोधी है और झूठे वादे कर प्रदेश में किसी भी वर्ग का साथ नहीं दिया है। अखिलेश कपूर ने कहा कि जनता अब इस सरकार के असली चेहरे को पहचान चुकी है। इसलिए कांग्रेस चुनाव से भागकर जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा पहले ही आगाह कर चुकी थी कि आपदा से जनता त्रस्त है लेकिन उस समय सरकार ने सब कुछ ठीक बताकर जनता को भ्रमित किया। लेकिन अब जब जवाब देने और जनता का सामना करने का समय आया है। तो वही सरकार बहानेबाज़ी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस को अब अपने प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे। इसलिए वह प्रशासनिक हथकंडों से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। अखिलेश कपूर ने कहा कि पंचायत चुनाव टालना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं। बल्कि यह लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है कि पंचायती राज चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएं ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके और जनता का विश्वास कायम रहे।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930