नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब प्लास्टिक फैलाना नहीं, पेड़ लगाना बना पर्यटन का नया ट्रेंड। तीर्थन घाटी में पर्यटकों ने पौधरोपण करके जिम्मेदार पर्यटन की नई मिसाल की पेश। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

अब प्लास्टिक फैलाना नहीं, पेड़ लगाना बना पर्यटन का नया ट्रेंड। तीर्थन घाटी में पर्यटकों ने पौधरोपण करके जिम्मेदार पर्यटन की नई मिसाल की पेश।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अब प्लास्टिक फैलाना नहीं, पेड़ लगाना बना पर्यटन का नया ट्रेंड।

तीर्थन घाटी में पर्यटकों ने पौधरोपण करके जिम्मेदार पर्यटन की नई मिसाल की पेश।

ट्रेवल कंपनी एक्सपीडिया की टीम ने सिल्वर ओक के पौधे लगाकर दिया प्रकृति संरक्षण का सन्देश।

देसी चैनल कुल्लू
हिमाचल में अब पर्यटन का मतलब सिर्फ घूमना-फिरना नहीं, बल्कि प्रकृति को लौटाना भी है। हिमालय की मनमोहक तीर्थन घाटी में आने वाले पर्यटकों ने एक नया और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

भारत की अग्रणी ट्रैवल कंपनी एक्सपीडिया के 20 सदस्य हाल ही में तीर्थन घाटी के सनशाइन हिमालयन कॉटेज ईकोलॉज पहुँचे। वहाँ उन्होंने सिल्वर ओक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पौधारोपण अभियान का नेतृत्व आर्चित, राजेश चड्ढा और एकता ने किया।

टीम के सदस्यों ने कहा कि अगर हर पर्यटक अपनी यात्रा के दौरान पर्यावरण की जिम्मेदारी समझे और पेड़ लगाने जैसी छोटी पहल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण छोड़ा जा सकता है।


इस मौके पर हिमालयन वॉलंटियर टूरिज़्म के संस्थापक और ईको-टूरिज़्म सलाहकार पंकी सूद ने कहा कि यह कदम सराहनीय है और इसे हर पर्यटन गतिविधि का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चा पर्यटन वही है जो स्थानीय पर्यावरण और संस्कृति दोनों को सहेजे।

अभियान के दौरान एक्सपीडिया टीम ने कोई भी प्लास्टिक या कचरा नहीं फैलाया। उनके इस ईको-फ्रेंडली व्यवहार के लिए सनशाइन हिमालयन कॉटेज की ओर से उन्हें “ईको क्रेडिट्स” देकर सम्मानित किया गया, जिन्हें वे अपनी अगली यात्रा में उपयोग कर सकेंगे।

धीरे-धीरे तीर्थन घाटी हिमाचल प्रदेश में सस्टेनेबल टूरिज़्म का एक बेहतरीन उदाहरण बनती जा रही है, जहाँ पर्यटक और प्रकृति दोनों साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

 

Report -paras Ram

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930