नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल प्रदेश को राम भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री सुक्खू बिहार में सजाए बैठे हैं ठगी और झूठ की दुकान – अमित सूद – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

हिमाचल प्रदेश को राम भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री सुक्खू बिहार में सजाए बैठे हैं ठगी और झूठ की दुकान – अमित सूद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश को राम भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री सुक्खू बिहार में सजाए बैठे हैं ठगी और झूठ की दुकान – अमित सूद

कहा हिमाचल की बदहाल व्यवस्था को आज देश में कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है ।
कहा हिमाचल प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही हैं और मुख्यमंत्री बिहार में व्यस्त।

देसी चैनल कुल्लू ,3 नवंबर

भारी बारिश से हुई तबाही के बाद कई समस्याओं से जूझ रही जनता को राम भरोसे छोड़ कर हिमाचल के मुख्यमंत्री बिहार में अपनी झूठ की दुकान खोले बैठे हैं और प्रदेश में बदहाली का वातावरण बना हुआ है। जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने मीडिया को जारी बयान में ये बातें कही और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को एक के बाद एक झूठे वायदों से ठगने के बाद सुक्खू बिहार की जनता को ठगने का सपना लेकर बिहार पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव पूर्व हिमाचल की 22 लाख महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें हर महीनें 1500 रुपए दिए जाएंगे, 5 लाख सरकारी और पक्की नौकरी का वादा किया था, परन्तु सता मिलते ही सरकार और इसके मुखिया ने इस वादे से पल्ला झाड़ लिया और प्रदेश की महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया। आज तीन वर्ष बाद भी पूरा हिमाचल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के किए हुए वादों के पूरा होने का इंतजार प्रदेश की जनता कर रही है और दूसरी तरफ बिहार में जाकर मुख्यमंत्री सुक्खू वहां की जनता के सामने सफेद झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में पूरी तरह असफल साबित हुई है और जनता के साथ किए हर वादे को पूरा नहीं करवा पाई है। बिहार में मुख्यमंत्री का कहना की हम प्रदेश की हर महिला को 1500 दे रहे है सरासर झूठ है। स्थिति तो यह है कि प्रदेश सरकार महिलाओं को तो छोड़िए प्रदेश के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असमर्थ दिख रही है और कर्मचारियों के डी ए की करोड़ों की देनदारियां तो दूर की बात है। आज प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर सड़कों पर हैं और हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई और प्रदेश का आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को जो भी संभव था वह मदद की परन्तु प्रदेश सरकार धरातल पर कुछ भी करने में असफल रही और अभी तक प्रदेश की सड़क व्यवस्था सुधर नहीं पाई है, तो वहीं मुख्यमंत्री बिहार में जाकर वहां की सड़कों पर ज्ञान दे रहे हैं जो हास्यास्पद है। अमित सूद ने मुख्यमंत्री सुक्खू को सलाह देते हुए कहा कि वे बिहार में जाकर झूठ बोलना छोड़ आपदा का दंश झेल रहे हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कार्य करें अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सुक्खू के झूठ को ना केवल हिमाचल की जनता अपितु पूरा देश जान चुका है और हिमाचल की बदहाली आज कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली का सबसे बड़ा उदाहरण पूरे देश में है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930