नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीर्थन घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत श्रीकोट में विधायक सुरेंद्र शौरी का दो दिवसीय दौरा। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

तीर्थन घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत श्रीकोट में विधायक सुरेंद्र शौरी का दो दिवसीय दौरा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तीर्थन घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत श्रीकोट में विधायक सुरेंद्र शौरी का दो दिवसीय दौरा।

सड़क, परिवहन और पेयजल संकट पर प्रदेश सरकार को घेरा।

ग्रामीणों के बीच पहुँच कर स्थानीय विधयाक ने सुनी जन समस्याएँ।

तीर्थन घाटी गुशेनी बंजार(परस राम भारती):-

जिला कुल्लू में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी रविवार से तीर्थन घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत श्रीकोट के दो दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पंचायतों की लगातार अनदेखी होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

दौरे के पहले दिन विधायक शौरी ने पंचायत मुख्यालय में ग्रामीणों से मुलाकात की तथा रात्रि प्रवास किया। इस दौरान युवाओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को खुलकर उनके समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि विकास के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाओं की भारी कमी है।

रविवार को विधायक ने शपनील, शजाहू व शनाड़ गांवों का तथा सोमवार को कनौन व अनाह गांवों का दौरा किया। जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने सड़क, परिवहन, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की कमी पर रोष व्यक्त किया। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा शेष मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने पिछले लगभग छह माह से बंद बस सेवा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक शौरी ने इसे सरकार की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के लिए बस सेवा जीवनरेखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सेवा बहाल नहीं हुई तो वे इस विषय को विधानसभा में उठाएंगे।

पेयजल संकट पर भी विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से योजनाएँ बन रही हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने क्षेत्र के लिए व्यवहारिक पेयजल योजना स्वीकृत करवाने का भरोसा दिलाया।

सड़क सुविधाओं को लेकर उन्होंने बताया कि शपनील गांव तक सड़क विधायक प्राथमिकता में स्वीकृत करवाई जा चुकी है तथा शजाहू गांव को सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव बजट में शामिल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

विधायक शौरी ने कहा कि जब तक सड़क, परिवहन और पेयजल जैसी मुलभुत सुविधाएँ मजबूत नहीं होंगी, तब तक विकास के दावे अधूरे रहेंगे। रात्रि प्रवास के माध्यम से वे जनसमस्याओं का प्रत्यक्ष आकलन कर सरकार को जवाबदेह बना रहे हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि श्रीकोट पंचायत के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और वे जनता की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930