नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंडिया एस जी एफ हिमाचल में करेगा टीम का गठन,30 सदस्य परिषद ने मनाली में कई रूपरेखा तैयार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

इंडिया एस जी एफ हिमाचल में करेगा टीम का गठन,30 सदस्य परिषद ने मनाली में कई रूपरेखा तैयार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंडिया एस जी एफ हिमाचल में करेगा टीम का गठन,30 सदस्य परिषद ने मनाली में कई रूपरेखा तैयार

8 से 12 फरवरी तक किया वयस्कों के लिए साहसिक शिविर का आयोजन देशभर के वयस्कों ने लिया भाग

देसी चैनल कुल्लू

मनाली में स्माइल एडवेंचर कैम्प में इंडिया एस जी एफ द्वारा वयस्कों के लिए 8 फरवरी से 12 तक साहसिक शिविर का आयोजन किया जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के वयस्कों सहित इंडिया एस जी एफ की 30 सदस्य परिषद ने भी भाग लिया। परिषद ने हिमाचल में अपनी टीम का गठन को लेकर रूपरेखा भी तैयार की है जिसकी औपचारिक घोषणा तीन माह बाद शिमला में की जानी है। इस दौरान

न्यायमूर्ति कल्पेश झावेरी (मुख्य अध्यक्ष ,कार्यकारी अध्यक्ष इंडिया एस जी एफ, एम ए के मेक्की, महासचिव सीमा राठी,और पद्म श्री डॉ. सैयद एम.एच. किरमानी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडिया एस जी एफ ने कहा कि इंडिया एस जी एफ गैरराजनीतिक संग़ठन समाज सेवा में अपनी भूमिका विभिन्न क्षेत्रों में निभा रहा है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा 1959 से इंडिया एस जी एफ कार्य कर रहा है इंटरनेशनल एस जी एफ से सम्बंधिता प्राप्त है 211 देशों में अपनी जड़ें मजबूत की है। हिमाचल में विस्तार के लिए देवदर्शन मीडिया ग्रुप की प्रबन्ध निदेशक, हिमाचल राज्य की महिला पत्रकार संघ की अध्यक्ष लवलीन थरमाणी को हिमाचल की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है । लवलीन थरमाणी विशेष रूप से बैठक और शिविर में उपस्थित हुए। जिनका भव्य स्वागत किया गया इंडिया एस जी एफ नियमों का अनुसार शपथ ग्रहण भी की। इस अवसर पर लवलीन थरमानी के कर कमलों द्वारा इंडिया एस जी एफ की टीशर्ट की लॉन्चिंग भी करवाई गई। इस अवसर पर लवलीन ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का हिमाचल में पधारने पर स्वागत किया और आश्वासन दिया कि हिमाचल में टीम का गठन कर वयस्क युवा युवतियों को इंडिया एस जी एफ में शामिल किया जाएगा। समापन अवसर पर सास्कृतिक आदान प्रदान के लिए वयस्कों ने अपने अपने राज्य की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए प्रस्तुतियां दी। स्माइल एडवेंचर के प्रबंधक और इंडिया एस जी एफ के सदस्य सुमित ने यहां पधारने पर सभी का आभार जताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930