नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोली समाज के विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बढ़ी हलचल। वीरेंद्र कश्यप ने मंत्री धनी राम शांडिल से की मुलाकात। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कोली समाज के विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बढ़ी हलचल। वीरेंद्र कश्यप ने मंत्री धनी राम शांडिल से की मुलाकात।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोली समाज के विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बढ़ी हलचल।

वीरेंद्र कश्यप ने मंत्री धनी राम शांडिल से की मुलाकात।

21 जून के अधिवेशन में विशेष अतिथि बनने का आमंत्रण, सहर्ष स्वीकृति।

देसी चैनल कुल्लू

अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने आज शिमला स्थित निवास पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ तथा अखिल भारतीय कोली समाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव उत्तम सिंह कश्यप भी उपस्थित रहे।

इस दौरान 21 जून को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कोली समाज के प्रस्तावित विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वीरेंद्र कश्यप ने मंत्री महोदय को सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य तथा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री को इस अधिवेशन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अनौपचारिक निमंत्रण भी दिया।

मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए सहर्ष सहमति प्रदान की और समाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और एकता के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

हिमाचल प्रदेश कोली समाज के राज्यध्यक्ष अमर चंद शलाठ के अनुसार इस मुलाकात को आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930