नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🔺लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में देर तक चल रहे वैली फंक्शन, छात्रों की पढ़ाई पर असर? परीक्षा काल में वैली फंक्शन की टाइमिंग पर उठे सवाल – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

🔺लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में देर तक चल रहे वैली फंक्शन, छात्रों की पढ़ाई पर असर? परीक्षा काल में वैली फंक्शन की टाइमिंग पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🔺लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में देर तक चल रहे वैली फंक्शन, छात्रों की पढ़ाई पर असर?

🔺परीक्षा काल में वैली फंक्शन की टाइमिंग पर उठे सवाल

देसी चैनल कुल्ल्रू

कुल्लू के लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में इन दिनों विभिन्न घाटियों के वैली फंक्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं और देर रात तक नाच-गाना चलता है।

हालांकि इन कार्यक्रमों को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान में कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में कार्यक्रमों का रात 8–9 बजे तक चलना छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव डाल सकता है।

लोगों का सुझाव है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टाइमिंग शाम 6 बजे तक सीमित रखी जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और व्यवस्था भी बनी रहे।

इसके साथ ही कुछ मौकों पर कार्यक्रमों में अव्यवस्था और कुछ युवाओं द्वारा नशा कर पहुंचने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे माहौल प्रभावित होता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आयोजकों से अपील की है कि कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सांस्कृतिक परंपराएं भी बनी रहें और सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई जा सके।

DC KulluKullu Police
देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लू

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031