नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का यूसीजी बिल के विरोध में 7 मार्च को कुल्लू में धरना भूतनाथ पुल से डीसी कार्यालय तक रैली, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का यूसीजी बिल के विरोध में 7 मार्च को कुल्लू में धरना भूतनाथ पुल से डीसी कार्यालय तक रैली, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का यूसीजी बिल के विरोध में 7 मार्च को कुल्लू में धरना

भूतनाथ पुल से डीसी कार्यालय तक रैली, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन 

देसी चैनल कुल्लू 

यूसीजी बिल के विरोध में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 7 मार्च को कुल्लू में विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह धरना भूतनाथ पुल से शुरू होकर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक रैली के रूप में निकाला जाएगा, जहां प्रदर्शन का समापन होगा।

देवभूमि पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमर ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी इस बिल का कड़ा विरोध करती है। उनके अनुसार केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूसीजी बिल समाज में जातिवाद को बढ़ावा देता है, जिससे सामाजिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान भी चलाएगी।

धरने के बाद पार्टी कार्यकर्ता उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में यूसीजी बिल को वापस लेने की मांग की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते इस पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 7 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में कुल्लू पहुंचकर धरने में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों का दावा है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930