नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिरडी में 14 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग गाइड व इंटरमीडिएट कयाकिंग कोर्स शुरू, 65 प्रशिक्षु ले रहे प्रशिक्षण – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पिरडी में 14 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग गाइड व इंटरमीडिएट कयाकिंग कोर्स शुरू, 65 प्रशिक्षु ले रहे प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पिरडी में 14 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग गाइड व इंटरमीडिएट कयाकिंग कोर्स शुरू, 65 प्रशिक्षु ले रहे प्रशिक्षण 

कुल्लू:

देसी चैनल कुल्लू

पिरडी स्थित राफ्टिंग केंद्र में 14 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग गाइड कोर्स तथा इंटरमीडिएट कयाकिंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 65 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। राफ्टिंग केंद्र प्रभारी गीमनर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के जवान भी हिस्सा लेने के लिए पिरडी पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि कोर्स के दौरान प्रशिक्षुओं को जल क्रीड़ा से जुड़ी विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ नदी में सुरक्षा और रेस्क्यू ऑपरेशन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में प्रभावी ढंग से बचाव कार्य किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान जल क्रीड़ा अनुदेशक संजीव चौधरी, डिम्पल कुमार, विक्की और अक्षित कुमार प्रतिभागियों को राफ्टिंग, कयाकिंग तथा जल सुरक्षा से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

वहीं पर्वतारोहण संस्थान के उपनिदेशक लुडर सेन और संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कोर्स में भाग ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं के लिए साहसिक खेलों में करियर बनाने और आपदा के समय बचाव कार्यों में सहयोग देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होते

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031