नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पारला भुंतर की जनता ने डीसी कुल्लू से की ब्यास से मलबा हटाने की मांग  कहा नदी के बहाव से भुंतर के वार्ड 7 को खतरा  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पारला भुंतर की जनता ने डीसी कुल्लू से की ब्यास से मलबा हटाने की मांग  कहा नदी के बहाव से भुंतर के वार्ड 7 को खतरा 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पारला भुंतर की जनता ने डीसी कुल्लू से की ब्यास से मलबा हटाने की मांग 

कहा नदी के बहाव से भुंतर के वार्ड 7 को खतरा 

डीसी ने दिया मौका कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन 

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू । पारला भुंतर के वार्ड नंबर 7 का एक प्रतिनिधिमंडल ब्यास नदी के बहाव से उत्पन्न खतरे को लेकर डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिला। पारला भुंतर की महिलाओं ने डीसी को एक ज्ञापन शौंपा और का कहना है कि भुंतर में ब्यास नदी के किनारे ट्रक यूनियन के पास घाट निर्माण के साथ सुरक्षा दीवार दी जा रही है। जिससे ब्यास नदी का बहाव वार्ड नंबर 7 की ओर घूम गया है और हमें भारी खतरा पैदा हो गया है।  

लोगों ने बताया कि यहां 2023 व 25 जैसी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। क्योंकि बाढ़ से पहले ही नदी के किनारे कमजोर हो गए है। जनता ने डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से ब्यास से शीघ्र मलबा हटाने की मांग की। जनता का कहना हैं कि पारला भुंतर को नदी के बहाव से बचाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से कड़े कदम उठाए जाएं। पारला भुंतर की नारी शक्ति का कहना हैं कि कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे दूसरे एरिया को खतरा न हो । प्रशासन लोगों की सुरक्षा का सबसे पहले ध्यान रखें ।

डीसी कुल्लू ने जनता को आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौका करके इस समस्या का हल निकालेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930