नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2023 की आपदा के बाद भी नहीं सुधरी सड़क और स्कूल की हालत, शरची के ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

2023 की आपदा के बाद भी नहीं सुधरी सड़क और स्कूल की हालत, शरची के ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

2023 की आपदा के बाद भी नहीं सुधरी सड़क और स्कूल की हालत, शरची के ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

देसी चैनल कुल्लू

ग्राम पंचायत शरची के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान गांव को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन इतने समय बाद भी सड़क की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री भी क्षेत्र के दौरे पर आए थे और उन्होंने सड़क सहित अन्य नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक इन कार्यों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान कई लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन प्रभावित परिवारों को अभी तक राहत राशि नहीं मिल पाई है। इसके अलावा पंचायत के सरकारी स्कूल की स्थिति भी बेहद खराब बनी हुई है। स्कूल की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत इस गांव में कई बड़ी घोषणाएं की गई थीं, लेकिन वर्ष 2025 में आई आपदा ने हालात को और अधिक खराब कर दिया। सड़कें टूट गईं, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और स्कूल भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा, मगर अब तक इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि सड़क की जल्द बहाली, प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करने और स्कूल भवन की मरम्मत सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930