नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला दिवस पर ढालपुर मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता, महिलाओं ने दिखाई ताकत और एकजुटता – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

महिला दिवस पर ढालपुर मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता, महिलाओं ने दिखाई ताकत और एकजुटता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिला दिवस पर ढालपुर मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता, महिलाओं ने दिखाई ताकत और एकजुटता

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी ताकत, उत्साह और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान मैदान में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं की टीमों ने पूरे जोश और उमंग के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी ढालपुर मैदान में मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे मैदान में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अंकेश अवस्थी ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें उश्लीधार की परमेश्वरी महिला मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि रोपड़ी महिला मंडल दूसरे स्थान पर रहा।

इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी हेल्पर भुंतर की भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं थ्री लेग्स रेस प्रतियोगिता में प्रेम लता और रीना की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ओमा और कमला दूसरे स्थान पर रहीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031