नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सदियों बाद होगा ज़मलू परिवार का ऐतिहासिक महा मिलन) – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

सदियों बाद होगा ज़मलू परिवार का ऐतिहासिक महा मिलन)

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

(सदियों बाद होगा ज़मलू परिवार का ऐतिहासिक महा मिलन)

{देवता जीम ज़मलू जाणा पहुंचेंगे अरछण्ड़ी, 14 मार्च 2026 को ज्येष्ठ धियाईण माता काली ओड़ी से होगा दिव्य संगम}

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू घाटी की प्राचीन देव परंपरा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। सदियों के लंबे अंतराल के बाद ज़मलू परिवार में भाई-बहन का पावन मिलन होने वाला है। जानकारी के अनुसार देवता जीम ज़मलू जाणा जेठे विरशू के पावन दिन अपनी ज्येष्ठ धियाईण माता काली ओड़ी अरछण्ड़ी से मिलने अरछण्ड़ी पहुंचेंगे।

इस ऐतिहासिक मिलन को लेकर दोनों हारियानों में खुशी और उत्साह का वातावरण है। देव आस्थावानों के अनुसार कई पीढ़ियों के बाद होने जा रहा यह मिलन देव संस्कृति की प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाला एक अद्भुत अवसर होगा।

देवता जीम ज़मलू जाणा के कारदार जगतराम तथा देवी काली ओड़ी अरछण्ड़ी के कारदार हरीश शर्मा ने बताया कि यह दिन देव परंपरा के इतिहास में विशेष महत्व रखेगा। सैकड़ों वर्षों के बाद अरछंण्ड़ी में भाई-बहन का यह पावन संगम क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था, गौरव और परंपरा का अद्भुत प्रतीक बनेगा।

देव संस्कृति में ज़मलू परिवार की ज्येष्ठ धियाईण माता काली ओड़ी का विशेष स्थान माना जाता है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, देव अनुयायी और क्षेत्र के लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि आज देवता जीम ज़मलू के देऊलुओं के आगमन के साथ ही महाराज को विधिवत भंडार में विराजमान किया गया, जिससे इस महा आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है।

देव सेवा संस्था के अध्यक्ष जय ठाकुर ने कहा कि ज़मलू पंथ के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह मिलन भविष्य में जाणा और मलाणा के महा मिलन की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम होगा। आने वाले समय में सदियों पुरानी देव परंपराओं को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे देव संस्कृति की गौरवशाली विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके।🙏🙏🙏

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031