नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने को भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, बंजार व मंगलौर मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग शुरू – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने को भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, बंजार व मंगलौर मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने को भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, बंजार व मंगलौर मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग शुरू

देसी चैनल कुल्लू 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर से कार्यकर्ताओं के लिए व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित यह “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” कार्यकर्ताओं के वैचारिक तथा संगठनात्मक विकास को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया गया है।

इस महाअभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना तथा आगामी रणनीतियों से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयार की गई है और मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन 7 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित है।

इसी क्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजार तथा मंगलौर भाजपा मंडलों में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों की शुरुआत की गई। बंजार भाजपा मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा व मंगलौर मंडल में जिला अध्यक्ष अमित सूद ने इस वर्ग का शुभारंभ किया। वहीं बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी भी विभिन्न सत्रों में स्वयं मौजूद रहे। इन प्रशिक्षण वर्गों में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विकास और वैचारिक आधार ‘एकात्म मानववाद’ की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नमो ऐप तथा सरल ऐप के उपयोग को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन तथा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जा जाएँगे।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर और जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930