नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा छोड़ तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पटका पहनाकर किया स्वागत – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भाजपा छोड़ तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पटका पहनाकर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा छोड़ तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पटका पहनाकर किया स्वागत

देसी चैनल कुल्लू 
जिला कुल्लू में भाजपा को उस समय झटका लगा जब पूर्ण चंद (गांव चेहड़ा), जीत राम (गांव सुआ, ग्राम पंचायत भूलंग) और भीम सेन वोहर बाग प्रेम, कुल्लू शहर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
तीनों नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस दौरान कुल्लू के विधायक ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और काम करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031