नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पनवी गांव के पीछे शरारती तत्व ने आग लगाकर वन संपदा को पहुंचाया नुकसान – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पनवी गांव के पीछे शरारती तत्व ने आग लगाकर वन संपदा को पहुंचाया नुकसान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पनवी गांव के पीछे शरारती तत्व ने आग लगाकर वन संपदा को पहुंचाया नुकसान

देवदार के पेड़ों के अलावा जीव जंतु भी जलकर राख

देसी चैनल कुल्लू 

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की तलाड़ा पंचायत के पनवी गांव के पीछे लगते छोटे से जंगल में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया गया है। आग की इस घटना में जहां देवदार के छोटे पौधे राख हुए हैं वहीं, जीव जंतुओं को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने रात 11 बजे तक अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन नुकसान काफी अधिक हुआ है।

तलाड़ा पंचायत के निवर्तमान उप-प्रधान सुभाष ठाकुर ने वन विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि ‘महिला मंडल पौधरोपण योजना’ के तहत पनवी महिला मंडल को 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए। ताकि इस राशि की मदद से जले हुए जंगल में फिर से पौधरोपण किया जा सके, क्योंकि इस क्षेत्र में हरियाली की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बड़ी महेनत से यह दियार के पेड़ तैयार किये थे लेकिन शरारती तत्व ने सब तबाह कर दिया। सुभाष ठाकुर ने आग बुझाने वाले सभी ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा एक तो पहले ही ग्राम पंचायत तलाड़ा में जंगल बहुत कम हैं।

वहीं, अगर बात करें पनवी गांव की तो यहां तो जंगल ही नहीं है। ग्रामीणों में कड़ी मेहनत से देवदार के यह पेड़ लगाकर जंगल तैयार किया था जिसे शरारती तत्वों द्वारा जलाकर पूरी तरह राख कर दिया गया है। उन्होंने वन विभाग एवं सरकार से मांग करते हुए कहा सरकार महिला मंडल के माध्यम से चिन्हित महिला मंडल को पौधरोपण के लिए 2 लाख रूपये दे रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पनवी महिला मंडल को भी इस योजना में लाया जाए और 2 लाख रुपये स्वीकृत किये जाएं ताकि इस धनराशि से पौधरोपण हो सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031