नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गम क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए नई पंचायतों का गठन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

दुर्गम क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए नई पंचायतों का गठन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्गम क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए नई पंचायतों का गठन: सुंदर ठाकुर­

देसी चैनल कुल्लू 

नवगठित पाहनाला पंचायत के लोगों ने विधायक का किया भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

कुल्लू। जिला कुल्लू में नवगठित पाहनाला पंचायत के गठन से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत बनने की खुशी में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक सुंदर ठाकुर का ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक कुल्वी परिधानों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए नई पंचायत के गठन को क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज और दुर्गम इलाकों के लोगों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से नई पंचायतों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पाहनाला और लिंगर-बनसू क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं। यहां के लोगों को पहले पंचायत कार्यों के लिए करीब 16 किलोमीटर दूर तक सफर करना पड़ता था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि अब नई पंचायत बनने से लोगों को अपने ही क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। पंचायत स्तर पर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी।

विधायक ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पंचायत के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर पंचायत के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नई पंचायत बनने से अब विकास कार्य तेजी से होंगे और ग्रामीणों को अपने कामों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031