नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मांगें नहीं मानी तो 30 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव, होगा विशाल आंदोलन: इंद्र दत्त शर्मा – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

मांगें नहीं मानी तो 30 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव, होगा विशाल आंदोलन: इंद्र दत्त शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांगें नहीं मानी तो 30 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव, होगा विशाल आंदोलन: इंद्र दत्त शर्मा

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने सोमवार को कुल्लू में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। बाद में समिति की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार को भेजा गया।

धरने को संबोधित करते हुए पेंशनर्ज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो 30 मार्च को शिमला में विशाल आंदोलन किया जाएगा और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को लंबे समय से अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के सभी जिलों में पेंशनरों ने एक साथ धरने-प्रदर्शन किए हैं, जिससे यह साफ है कि पेंशनरों में सरकार की नीतियों को लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पेंशनरों के सैकड़ों करोड़ रुपये लंबित पड़े हैं, जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान जल्द किया जाए तथा अन्य लंबित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशभर के पेंशनर एकजुट होकर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि वे लंबे समय तक सरकारी सेवाएं देने के बाद अब अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, इसलिए सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930