नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर भाजपा का हमला, 39 करोड़ के दुरुपयोग के लगाए आरोप: संजीव पंडित – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर भाजपा का हमला, 39 करोड़ के दुरुपयोग के लगाए आरोप: संजीव पंडित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर भाजपा का हमला, 39 करोड़ के दुरुपयोग के लगाए आरोप: संजीव पंडित

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। भुंतर–मणिकर्ण सड़क की खराब हालत को लेकर भाजपा पार्वती मंडल के अध्यक्ष संजीव पंडित ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क के रखरखाव और मरम्मत के लिए 39 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई थी, लेकिन विभाग और राज्य सरकार ने इस धनराशि का सही उपयोग नहीं किया।

संजीव पंडित ने कहा कि इस बजट से भुंतर से लेकर मणिकर्ण तक सड़क को पूरी तरह दुरुस्त किया जाना था, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत आज भी बेहद खराब बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि धन का दुरुपयोग कर जनता के साथ अन्याय किया गया है और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विधायक ने मणिकर्ण घाटी को राम भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले एक वर्ष के दौरान विधायक घाटी में कितनी बार आए और लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

संजीव पंडित ने आरोप लगाया कि पंचायतों के भंग होते ही पंचायतों की धनराशि को आईपीएच विभाग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, जो पंचायतों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह धनराशि केंद्र सरकार से आई है और इसे पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि मणिकर्ण घाटी में इन दिनों पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। कई गांवों के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि घाटी के कई स्कूल भवन जर्जर होकर ध्वस्त हो चुके हैं, जिसके चलते बच्चों को खुले आसमान के नीचे या टीन के शेड में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत भी खस्ता है और लंबे समय से उनकी मरम्मत नहीं की जा रही।

संजीव पंडित ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मणिकर्ण घाटी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सड़क, पेयजल और शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031