नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इराक के समुद्र में फंसे 700 जहाज, 20 हजार नाविकों में दहशत; कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने मांगी सुरक्षा की दुआ – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

इराक के समुद्र में फंसे 700 जहाज, 20 हजार नाविकों में दहशत; कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने मांगी सुरक्षा की दुआ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इराक के समुद्र में फंसे 700 जहाज, 20 हजार नाविकों में दहशत; कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने मांगी सुरक्षा की दुआ

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इराक के समुद्री क्षेत्र में खड़े जहाजों पर सवार हजारों नाविकों में भय का माहौल बना हुआ है। कुल्लू जिला के रहने वाले कैप्टन रमन कपूर ने बताया कि वर्तमान में इराक के समुद्र में करीब 700 जहाज खड़े हैं, जिन पर लगभग 20 हजार नाविक सवार हैं और सभी असमंजस व भय की स्थिति में हैं।

कैप्टन रमन कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील हो चुके हैं। अमेरिका और इजरायल से जुड़े देशों के जहाजों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिसके कारण समुद्र में खड़े अन्य जहाजों के चालक दल भी दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह डर सता रहा है कि किसी भी समय उनका जहाज भी हमले की चपेट में आ सकता है।

उन्होंने बताया कि इस समुद्री क्षेत्र में खड़े जहाज फिलहाल आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं हैं, जिसके कारण सभी जहाज एक ही स्थान पर रुके हुए हैं। इस कारण वहां फंसे नाविक लगातार तनाव में हैं और स्थिति के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

कैप्टन कपूर ने कहा कि इन जहाजों पर भारत के करीब 2000 नाविक भी सवार हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए दुआ करें। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से भी आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर वहां फंसे भारतीय नाविकों और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए कोई समाधान निकाला जाए।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में जारी तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में जहाजों पर सवार नाविकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

कैप्टन रमन कपूर ने बताया कि समुद्र में मौजूद सभी जहाजों के चालक दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षित निकलने के रास्ते की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी नाविक अपने परिवारों और देशवासियों से दुआ की उम्मीद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कैप्टन रमन कपूर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से संबंध रखते हैं और इस समय अपने जहाज के साथ इराक के समुद्री क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930