नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने फैलाई प्रसन्नता की लहर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने फैलाई प्रसन्नता की लहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने फैलाई प्रसन्नता की लहर* 

देसी चैनल कुल्लू 

पिछले छ: दिनों से चले आ रहे आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम ( आनंद उत्सव ) कल शमशी में श्री त्र्यंबिका निवास में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में समाज के भिविन्न श्रेणी के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस शिविर में प्रतिभागियों ने योग, प्राणायाम  की उचित शिक्षा से लेकर विश्वप्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया भी सीखी । इस के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों ने जीवन जीने की कला से संबंधित पौराणिक ज्ञान की भी खूब चर्चा की ।

सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में प्रतिभागियों ने  समाज के अन्य लोगों में भी इसी तरह के शिविर में भाग लेने के लिए उत्साहित करने का संकल्प भी लिया ताकि समाज के हर व्यक्ति के चेहरे पर अच्छी सेहत और समझ के साथ सदैव मुस्कान रहे । सुंदर ठाकुर ने सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों तथा त्रयंबिका निवास के मालिक श्री विकास सूद को भी धन्यवाद दिया ।

इस शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ट प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर , सोनम डोलमा,सरिता शर्मा तथा अन्य कई वरिष्ट स्वयंसेवकों ने सेवा प्रदान की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031