नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपाई पहले सांसद से पूछें सवाल, फिर विधायक पर उठाएं उंगली: प्रवीण ठाकुर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भाजपाई पहले सांसद से पूछें सवाल, फिर विधायक पर उठाएं उंगली: प्रवीण ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपाई पहले सांसद से पूछें सवाल, फिर विधायक पर उठाएं उंगली: प्रवीण ठाकुर

देसी चैनल कुल्लू 

मणिकर्ण घाटी के विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

कुल्लू।

युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं पूर्व बीडीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता बिना तथ्यों के विधायक पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

प्रवीण ठाकुर ने कहा कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मणिकर्ण घाटी में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इसके बावजूद भाजपा के नेता राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक पर सवाल उठाने से पहले उन्हें मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत से जवाब मांगना चाहिए। प्रवीण ने सवाल किया कि आपदा से प्रभावित मणिकर्ण घाटी के लिए सांसद ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं और कितनी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है।

प्रवीण ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि वे प्रभावित लोगों के साथ खड़े होकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद इस दिशा में अपेक्षित योगदान देने में विफल रही हैं, जबकि क्षेत्र की जनता को उनकी ओर से काफी उम्मीदें थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। अगर भाजपा वास्तव में क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर है, तो उसे सकारात्मक राजनीति करते हुए जनहित के कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

अंत में प्रवीण ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण घाटी के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा और विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031