नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवभूमि में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग, अनछुए स्थल तैयार: मनमोहन गौतम – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

देवभूमि में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग, अनछुए स्थल तैयार: मनमोहन गौतम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवभूमि में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग, अनछुए स्थल तैयार: मनमोहन गौतम

ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने डीसी कुल्लू से की शिष्टाचार भेंट, विकास को लेकर जताई उम्मीद

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में ब्राह्मण जन कल्याण सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम की अगुवाई में डीसी कार्यालय पहुंचा।

इस अवसर पर मनमोहन गौतम ने कहा कि कुल्लू जिला देवी-देवताओं की भूमि के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं जो अभी भी पर्यटन के मानचित्र पर पूरी तरह से नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि इन अनछुए स्थलों को विकसित कर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा सकता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में एक युवा और ऊर्जावान उपायुक्त के आने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। मनमोहन गौतम ने कहा कि यदि प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाता है तो इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सभा ने यह भी सुझाव दिया कि धार्मिक पर्यटन के विकास से मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ रहे पर्यटकों के दबाव को भी कम किया जा सकता है। पर्यटक जिले के अन्य धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की ओर भी आकर्षित होंगे, जिससे पर्यटन का संतुलित विकास संभव होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके पास धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए एक विस्तृत खाका तैयार है, जिसे प्रशासन के साथ साझा किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस योजना पर गंभीरता से विचार कर इसे धरातल पर उतारा जाए, ताकि देवभूमि कुल्लू की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को और सशक्त बनाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031