नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल सरकार का बजट निराशाजनक, जनहित की अनदेखी — सुरेंद्र शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

हिमाचल सरकार का बजट निराशाजनक, जनहित की अनदेखी — सुरेंद्र शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल सरकार का बजट निराशाजनक, जनहित की अनदेखी — सुरेंद्र शौरी

देसी चैनल कुल्लू 

बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सुरेंद्र शौरी ने आज विधानसभा में प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट को पूर्णतः निराशाजनक, दिशाहीन एवं जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की वास्तविक समस्याओं से कोसों दूर है और आम जनता, किसानों, युवाओं तथा कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है।

श्री शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के दूरदराज़ क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं—जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन—इस बजट में कहीं भी प्राथमिकता में नजर नहीं आतीं। विशेषकर बंजार क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े बस रूट, स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी, तथा महाविद्यालयों में रिक्त पदों जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस घोषणा नहीं की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल आंकड़ों और खोखले वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, जबकि धरातल पर विकास के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया। यह बजट न तो रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाता है और न ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कोई दूरदर्शी योजना प्रस्तुत करता है। लोक निर्माण व जल शक्ति जैसे बड़े विभागों में प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा दी गई स्वीकृतियों का ही पिष्टपेष्ण कर आंकड़ों का ही जिक्र किया गया है। जबकि अपने स्तर पर प्रदेश सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया है।

श्री शौरी ने कहा कि प्रदेश की जनता इस बजट से राहत और विकास की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उन्हें केवल निराशा हाथ लगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह जनहित को प्राथमिकता देते हुए विशेषकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए।

अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस जनविरोधी बजट के खिलाफ जनता की आवाज़ को बुलंद करेगी और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास करवाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031