नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कल्याण बोर्ड गठन पर जिला कुल्लू अर्धसैनिक बल संघ ने जताया आभार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कल्याण बोर्ड गठन पर जिला कुल्लू अर्धसैनिक बल संघ ने जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कल्याण बोर्ड गठन पर जिला कुल्लू अर्धसैनिक बल संघ ने जताया आभार

देसी चैनल कुल्लू 

जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कुल्लू अर्धसैनिक बल संघ ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठन की घोषणा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। संघ अध्यक्ष परमानंद उपाध्याय ने कहा कि अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठन के इस ऐतिहासिक निर्णय से सेवारत एवं सेवानिवृत्त अर्धसैनिक कर्मियों, वीर नारियों और शहीद परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच की सराहना करते हुए इसे अर्धसैनिक समुदाय के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संघ ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस विषय को लगातार उठाकर स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष परमानंद उपाध्याय ने सदर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर तथा मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ से भी भविष्य में सहयोग की उम्मीद जताई। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन राज्य में अर्धसैनिक बलों के हितों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मील का पत्थर साबित होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031