नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार–सैंज महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक — गिरती शिक्षा व्यवस्था से पलायन को मजबूर हो रहे विद्यार्थी: सुरेंद्र शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार–सैंज महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक — गिरती शिक्षा व्यवस्था से पलायन को मजबूर हो रहे विद्यार्थी: सुरेंद्र शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार–सैंज महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक — गिरती शिक्षा व्यवस्था से पलायन को मजबूर हो रहे विद्यार्थी: सुरेंद्र शौरी

देसी चैनल कुल्लू 

बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज विधानसभा में बंजार व सैंज महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े प्रवक्ताओं के पदों का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंजार महाविद्यालय में अंग्रेज़ी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान,जीब विज्ञान व संस्कृत जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों के पद एक वर्ष से अधिक समय से रिक्त हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

वहीं सैंज महाविद्यालय में सोशियोलॉजी, हिंदी व संगीत के प्रवक्ताओं के पद खाली चल रहे हैं, जो सरकार की शिक्षा व्यवस्था के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

शौरी ने कहा कि क्षेत्र में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के कारण अब विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। कभी जहां महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या हजारों में हुआ करती थी, आज वह घटकर केवल सैकड़ों में सिमट कर रह गई है—जो स्थिति की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की यह लापरवाही सीधे तौर पर क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की अनदेखी अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इन रिक्त पदों को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो इस मुद्दे को जन-आंदोलन के रूप में भी उठाया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031