नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नागरिक अस्पताल आनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, करीब 200 लोगों ने उठाया लाभ – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

नागरिक अस्पताल आनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, करीब 200 लोगों ने उठाया लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नागरिक अस्पताल आनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, करीब 200 लोगों ने उठाया लाभ

देसी चैनल कुल्लू 

आनी, 29 मार्च 2026 — सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से नागरिक अस्पताल आनी में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) आनी द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) एवं ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उचित उपचार एवं सलाह दी।

इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू तथा एमजीएमसी खनेरी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ नागरिक अस्पताल आनी की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा ब्लड टेस्ट और एक्स-रे जैसी जांचें भी पूरी तरह मुफ्त की गईं। साथ ही कई मरीजों के एक्स-रे भी मौके पर ही करवाए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भगवती चैरिटेबल फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में एसडीएम आनी ने सामर्थ्य फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा दूरदराज क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आम जनता के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।

इस शिविर में डॉ. पुनीत कटोच, डॉ. सुमित वालिया, डॉ. राहुल, जिला समन्वयक अनूप नेगी, उपाध्यक्ष डीमा राम, सदस्य एवं मीडिया प्रभारी संजीव आर्य, फार्मेसी ऑफिसर आदर्श शर्मा, रमेश कुमार, हंसराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के समापन अवसर पर सामर्थ्य फाउंडेशन के संस्थापक नीरज शर्मा ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031