नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेंशनर्स की अनदेखी पर भड़का आक्रोश, लंबित एरियर और डीए भुगतान को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पेंशनर्स की अनदेखी पर भड़का आक्रोश, लंबित एरियर और डीए भुगतान को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पेंशनर्स की अनदेखी पर भड़का आक्रोश, लंबित एरियर और डीए भुगतान को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। पेंशनर्ज भोगी संघ जिला कुल्लू की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय कुल्लू में अध्यक्ष दयाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से आए पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त कुल्लू अनुराग शर्मा के माध्यम से प्रेषित किया। पेंशनरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संघ के उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 से 31 जनवरी 2022 तक नए वेतनमान के एरियर का भुगतान अभी तक लंबित है। इसके अलावा वर्ष 2016 से 2026 तक महंगाई भत्ते (डीए) की कई किश्तें भी जारी नहीं की गई हैं, जिससे पेंशनरों में भारी नाराजगी है।

उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिसके चलते बुजुर्गों को इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य कई मांगें भी लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिन पर सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031