नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बदाह में कुल्लू पुलिस की टीम ने किराए दार के कमरे से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बदाह में कुल्लू पुलिस की टीम ने किराए दार के कमरे से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बदाह में कुल्लू पुलिस की टीम ने किराए दार के कमरे से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद

देसी चैनल कुल्लू 
कुल्लू।
जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 30 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर बदाह क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार के कमरे में दबिश दी गई।

तलाशी के दौरान आरोपी संदीप वासुदेव (40 वर्ष), पुत्र श्री गुलशन वासुदेव, C/o विश्वदेव शर्मा निवासी बदाह के कमरे से 7.12 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना कुल्लू में आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी किराये पर रह रहा था और उसके कब्जे से बरामद नशे की मात्रा को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस अब इस मामले में नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930