नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आज सूत्रधार भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन संस्था अध्यक्ष श्री दिनेश सेन की अध्यक्षता में किया गया । – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आज सूत्रधार भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन संस्था अध्यक्ष श्री दिनेश सेन की अध्यक्षता में किया गया ।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आज सूत्रधार भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन संस्था अध्यक्ष श्री दिनेश सेन की अध्यक्षता में किया गया ।

देसी चैनल कुल्लू 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री दिनेश सेन ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा 03 अप्रैल 2026, शुक्रवार को स्वर्गीय लाल चन्द प्रार्थी जी की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । यह कार्यक्रम सायं 4:00 बजे सूत्रधार भवन के सभागार में आयोजित होगा ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संस्था के प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा गीत, संगीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी । यह कार्यक्रम समस्त कलाप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु पूर्णतः निःशुल्क रहेगा ।

गौरतलब है कि स्व० लाल चन्द प्रार्थी जी का हिमाचल प्रदेश की भाषा, कला एवं संस्कृति के संवर्धन में अतुलनीय योगदान रहा है । उनके प्रयासों से ही प्रदेश में भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा अकादमी की स्थापना संभव हो सकी । इसके अतिरिक्त कुल्लू के विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा मुक्ताकाश कला केन्द्र की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा । इसी कारण उन्हें स्नेहपूर्वक “चाँद कुल्लुवी” के नाम से भी जाना जाता है ।

बैठक में संस्था संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर तथा प्रबंधक उत्तम चन्द सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930