नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 15.50 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 15.50 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 15.50 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू।

देसी चैनल कुल्लू 

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 15.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

पहला मामला – थाना आनी:

दिनांक 2 अप्रैल 2026 को पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लुहरी मोड़ के समीप कार्रवाई की। इस दौरान दो युवकों—गुड्डू (35 वर्ष) पुत्र मस्त राम निवासी गांव व डाकघर लुहरी, तहसील आनी तथा सैलेश बंसल (27 वर्ष) पुत्र संतोष बंसल निवासी गांव बागीपूल, डाकघर ब्यूणी, तहसील निरमंड—को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

इस संबंध में थाना आनी में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

दूसरा मामला – थाना भुंतर:

दूसरे मामले में STF बजौरा की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सिंऊड के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार (नंबर HP 01K E 8556) को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार अमृतसर (पंजाब) और बैंगलौर के दो युवकों के कब्जे से 5.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 91,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

इस मामले में थाना भुंतर में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 और 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों का खुलासा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031