नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिभी–सोझा बंजार हादसा, NH-305 पर फिर ट्रेवलर खाई में गिरी 3 की मौत, 14 रेस्क्यू। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

जिभी–सोझा बंजार हादसा, NH-305 पर फिर ट्रेवलर खाई में गिरी 3 की मौत, 14 रेस्क्यू।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिभी–सोझा बंजार हादसा, NH-305 पर फिर ट्रेवलर खाई में गिरी 3 की मौत, 14 रेस्क्यू।

दिल्ली के पर्यटक थे सवार, कई घायल, राहत बचाव जारी, खराब सड़क पर उठे गंभीर सवाल।

देसी चैनल कुल्लू 

बंजार (परस राम भारती): जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में जिभी सोझा मार्ग पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जलोड़ी जोत के समीप घियागी–सोझा रोड पर भरेघा री जान नामक स्थान पर एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में करीब 20 यात्री सवार थे, जो सभी दिल्ली के पर्यटक बताए जा रहे हैं। हादसा देर रात उस समय हुआ जब वाहन अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बंजार पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से 8 लोग (6 पुरुष और 2 महिलाएं) अस्पताल पहुंच चुके हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी टीमें मौके पर तैनात हैं और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

घायलों में अनुपमा, क्रियान, फिजा, आयुषी, लियाकर, अनुराग, अरनव, मोहित शशि, मोहित अमित, निकिता, दीनू, अलसी और दीपाली शामिल हैं।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां सहित कई जनप्रतिनिधियों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे-305 की खराब स्थिति को हादसे का बड़ा कारण बताया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क अब लगातार हादसों का कारण बन रही है और पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की हालत तुरंत सुधारी जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930