नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार की बदहाल सड़कों पर सरकार के खिलाफ 9 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन, जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी भाजपा: शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार की बदहाल सड़कों पर सरकार के खिलाफ 9 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन, जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी भाजपा: शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार की बदहाल सड़कों पर सरकार के खिलाफ 9 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन, जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी भाजपा: शौरी

देसी चैनल कुल्लू

बंजार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र इस समय सड़क व्यवस्था के बेहद खराब दौर से गुजर रहा है, जहां NH-305 पर प्रतिदिन घंटों लंबे ट्रैफिक जाम आम बात बन चुकी है और मुरम्मत व निर्माण कार्य ठप पड़े हैं।

बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की दयनीय स्थिति और रुके हुए विकास कार्यों के खिलाफ सरकार को जगाने के लिए 9 अप्रैल को बंजार नगर में कांग्रेस सरकार के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा को बीते आठ महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आज भी सड़कों की स्थिति में कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिला है।

विधायक शौरी ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश बस रूट बंद पड़े हैं, जबकि कई सड़कों पर छोटी गाड़ियों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण (PMGSY) के तहत चार सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन केंद्र से पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में भी सड़कों के उन्नयन और निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन यदि राज्य सरकार का यही ढीला रवैया जारी रहा तो इन परियोजनाओं का प्रभावित होना तय है।

विधायक ने कहा कि 9 अप्रैल को भाजपा बंजार में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी और इसके पश्चात जनता के साथ मिलकर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके माध्यम से राज्य सरकार को इस लचर व्यवस्था के खिलाफ कड़ा संदेश दिया जाएगा। विधायक ने सभी से इस प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031