नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर*  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर* 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
फ्लड प्रोटेक्शन वॉल का कार्य शीघ्र करें पूर्ण : मुकेश अग्निहोत्री* 
 *उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर* 
देसी चैनल कुल्लू 
कुल्लू, 7 अप्रैल: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने
एचआरटीसी वर्कशॉप वाशिंग का दौरा किया और कर्मशाला कर्मियों से भेंट की।
    उन्होंने कहा कि कुल्लू में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और आपदा जोखिम को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत व्यास नदी के किनारे स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में फ्लड प्रोटेक्शन वॉल के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिये ₹3,32,22,724 की राशि व्यय की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि व्यास नदी के समीप होने के कारण वर्कशॉप परिसर को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से फ्लड प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि संभावित जलस्तर वृद्धि के दौरान किसी प्रकार की क्षति से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यास नदी के किनारे स्थित इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी और समग्र रूप से क्षेत्र की परिवहन सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    इस अवसर पर निगम के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। कर्मचारियों ने कार्यस्थल की सुरक्षा, सुविधाओं के विस्तार और कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर अपने विचार साझा किए, जिन पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
     इस दौरान कर्मशाला कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवाया। उपमुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर यथाशीघ्र उचित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
 उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परियोजना के कार्यान्वयन में गुणवत्ता, समन्वय और गति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
   इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आज़ाद, मनु शर्मा, चीफ इंजीनियर जलशक्ति उपिंदर वैद्य, आरटीओ राजेश भंडारी, एससी जलशक्ति विनोद ठाकुर, आरएम एचआरटीसी डी के नारंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031