नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की दशा  सुधारने को लेकर बैठक की। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की दशा  सुधारने को लेकर बैठक की।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की दशा  सुधारने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों, जिला राजस्व विभाग, लोक निर्माण, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग तथा जीभी वैली पर्यटन  विकास एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की मरम्मत की कार्य  योजना के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। 
देसी चैनल कुल्लू
उपायुक्त राष्ट्रीय राजमार्ग  305  में सभी क्षतिग्रस्त स्थान स्थलों की मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर सड़क के जीर्णोद्धार के कार्य को कैसे जारी रखें इसके लिए स्थानीय लोगों को भी विभाग तथा ठेकेदारों के साथ तालमेल बनाकर के आगे बढ़ना होगा ताकि सामान्य आवाजाही के साथ-साथ सड़क जीर्णोद्धार  के कार्य के लिए तैनात मशीनरी भी समन्वय के साथ क्रियाशील रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि  राष्ट्रीय राजमार्ग 305    का कार्य मुख्यत तीन चरणों में विभाजित है जिस में से सबसे अधिक संवेदनशील भाग औट- बंजार तथा बंजार – घीयागी का क्षेत्र है। यह भी जानकारी दी गई कि औट- बंजार  के बीच 21 किलोमीटर का  टनल तक पैच वर्क होना है, यह  कार्य अवार्ड हो चुका है। इसमें  सोलिंग का कार्य भी  हो चुका है तथा इसपर टारिंग कार्य मौसम खुलने पर तुरंत शुरू  होगा  ताकि सड़क की सतह बिल्कुल सूख जाए तथा कार्य टिकाऊ हो । यह भी बताया गया कि कार्य में बिटूमिन की कमी के कारण भी विलंब हो रहा है जिसकी आपूर्ति होते ही कार्य आरम्भ किया जाएगा।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी कार्य योजना जल्दी बनाकर प्रस्तुत करें तथा अगले सप्ताह से कार्य आरम्भ करके इसे 30 अप्रैल तक पूर्ण करें। बंजार – घीयागी सड़क पर चर्चा करते हुए यह जानकारी दी गई कि यह कार्य 5 करोड़ 12 लाख में अवार्ड हुआ है।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कार्य को निर्बाध रूप से सम्पन्न करने की लिए कार्य तथा सामान्य के लिए यातायात टाइम स्लॉट निर्धारित करना पड़ेगा जिससे यातायात और सड़क का कार्य सुचारू रूप से चल सके तथा पर्यटक वाहनों के यातायात में अधिक बाधा न पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों तथा स्थानीय एसोसिएशन के। लोगों को कार्य योजना का एक ग्रुप बनाकर सूचित करते रहने की बात कही ताकि कार्य संतुष्टिजनक हो। उन्होंने कहा कि समन्वय के साथ सभी सहमति से कार्य को करें तथा पुलिस के साथ दैनिक योजना को साझा  करते रहें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन द्वारा औट से घीयागी के बीच तंग स्ट्रेच को नो पार्किंग जोन घोषित कर कार्य योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्विनी कुमार,  जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के एसडीओ टहल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी सहित जीभी वैली पर्यटन  विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष  कैप्टन किशन, ललित ठाकुर, जगदीश ठाकुर आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031