नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार में भाजपा का हल्ला बोल: कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार में भाजपा का हल्ला बोल: कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार में भाजपा का हल्ला बोल: कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन

देसी चैनल कुल्लू 

भारतीय जनता पार्टी बंजार मंडल द्वारा आज बंजार मुख्यालय में एक विशाल सक्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

सम्मेलन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज़ोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र आज सड़कों की बदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। NH-305 पर रोज़ाना लगने वाले लंबे जाम, अधूरे पड़े मरम्मत कार्य और धीमी निर्माण गति आम लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग अब सुविधा के बजाय लोगों के लिए संकट का कारण बनता जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में अधिकांश बस रूट या तो बंद पड़े हैं या पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोगों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

विधायक शौरी ने केंद्र सरकार द्वारा पोषित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) स्टेज-3 के अंतर्गत स्वीकृत चारों सड़कों पर काम ठप होने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार श्रेय लेने में आगे रहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य करवाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में बंजार विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा नया विकास कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे छूटता जा रहा है। सरकार की उदासीनता के कारण जनता में भारी रोष है। बंजार में तैयार हो चुके पार्किंग को एक साल से ज़्यादा का समय हो चुका है पर अपने चहेतों के राजनीतिक लाभ के लिए पार्किंग का उद्घाटन तक नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे और यदि सरकार ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930