नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा नेता नरोतम ठाकुर पर दहाड़े कांग्रेस नेता किशन ठाकुर, कहा—शोक में बैठे विधायक पर टिप्पणी अनुचित – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भाजपा नेता नरोतम ठाकुर पर दहाड़े कांग्रेस नेता किशन ठाकुर, कहा—शोक में बैठे विधायक पर टिप्पणी अनुचित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा नेता नरोतम ठाकुर पर दहाड़े कांग्रेस नेता किशन ठाकुर, कहा—शोक में बैठे विधायक पर टिप्पणी अनुचित

भुंतर–मणिकर्ण सड़क की बदहाली के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। भुंतर–मणिकर्ण सड़क की खराब हालत को लेकर कुल्लू में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता किशन ठाकुर ने भाजपा नेता नरोतम ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को असंवेदनशील और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।

कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किशन ठाकुर ने कहा कि जब कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अपने पिता के निधन के चलते पितृ शोक में थे, उस दौरान भाजपा नेता नरोतम ठाकुर द्वारा ढालपुर मैदान में उनके खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संवेदना प्रकट करनी चाहिए थी, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियां करनी चाहिए थीं।

किशन ठाकुर ने नरोतम ठाकुर पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नरोतम ठाकुर ने बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते भाजपा की राजनीति में भी “पीएचडी” कर ली है।

भुंतर–मणिकर्ण सड़क की जर्जर हालत पर बोलते हुए किशन ठाकुर ने भाजपा को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस सड़क को भारतमाला परियोजना के तहत सुधारा जाना था, लेकिन भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ और आपसी खींचतान के चलते यह प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ। परिणामस्वरूप सड़क सुधार का मौका हाथ से निकल गया और आज भी यह सड़क खस्ता हालत में पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने भाजपा द्वारा स्थानीय विधायक पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शोक की घड़ी में किसी भी जनप्रतिनिधि पर इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि हमारी सामाजिक और राजनीतिक परंपराओं के भी खिलाफ है। कांग्रेस इस तरह के बयानों की कड़ी निंदा करती है और भाजपा नेताओं से जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा करती है।

अंत में उन्होंने सरकार से मांग की कि भुंतर–मणिकर्ण सड़क की स्थिति को जल्द सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031