नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बूथ स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस, सोए हुए साथियों को जगाया जाएगा: मोहर सिंह – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बूथ स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस, सोए हुए साथियों को जगाया जाएगा: मोहर सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बूथ स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस, सोए हुए साथियों को जगाया जाएगा: मोहर सिंह

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। बंजार कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ने लारजी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय किया जाएगा।

मोहर सिंह ने कहा कि उन्हें लंबे समय के बाद संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ऐसे में उनकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करना होगा। “हम अपने सोए हुए साथियों को जगाएंगे और उनमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि बंजार में कांग्रेस पहले से मजबूत है, लेकिन जरूरत है संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह भरने की, जिसे वह और उनकी टीम मिलकर पूरा करेंगे। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद के तीनों वार्डों में जीत दर्ज करेगी।

मोहर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसके लिए अभी से रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता को भाजपा की असलियत का पता चल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडीजी हिमाचल को केंद्र सरकार द्वारा बंद किया गया, लेकिन भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई ठोस पहल नहीं की। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया। इससे पहले यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लारजी पहुंचने पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031