नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार में करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम सुक्खू दिल खोलकर दे रहे धन: राम सिंह मियां – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार में करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम सुक्खू दिल खोलकर दे रहे धन: राम सिंह मियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार में करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम सुक्खू दिल खोलकर दे रहे धन: राम सिंह मियां

देसी चैनल कुल्लू 

सैंज। बंजार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। यह बात एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने लारजी में आयोजित कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बंजार क्षेत्र के विकास के लिए खुलकर धन उपलब्ध करवा रहे हैं। वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान ही सरकार ने बंजार क्षेत्र को करीब 29 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेजी मिली।

राम सिंह मियां ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 142 करोड़ रुपए की लागत से 20 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गर्मी के मौसम से पहले इन सभी सड़कों की मेटलिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध के दाम बढ़ाए जाने से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर मिला है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। इसके अलावा बंजार क्षेत्र में एक चिलिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा।

शिक्षा क्षेत्र में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बंजार में एक डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपए का निवेश होगा। साथ ही सीबीएसई स्कूल भी शुरू हो चुका है और भविष्य में अन्य शिक्षण संस्थान खोलने की योजना है।

अपने संबोधन के अंत में राम सिंह मियां ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वार्ड और पंचायत में कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार होना चाहिए, ताकि पार्टी की विचारधारा को मजबूत किया जा सके और अधिक से अधिक प्रतिनिधि चुनकर आएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031