नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवनियुक्त कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर का कुल्लू में भव्य स्वागत  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

नवनियुक्त कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर का कुल्लू में भव्य स्वागत 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंचायती राज चुनावों को चुनौती के रूप में लड़ेगी कांग्रेस

–नवनियुक्त कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर का कुल्लू में भव्य स्वागत 

देसी चैनल कुल्लू 

जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने पर नवनियुक्त कुल्लू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में जहां उन्होंने कांग्रेस हाईकमान सहित कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपने पर आभार जताया। वहीं, उन्होंने कहा कि कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अब और मजबूती से एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अब पंचायतीराज चुनाव हैं जिन्हें हम सेमीफाइनल के रूप में लेकर इन चुनावों में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों को एक बड़ी चुनौती के रूप में देख रही है और जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपाल ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए एक मजबूत रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए एक मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता हूं और मुझमें कार्य करने की पूरी क्षमता है, लेकिन कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि हमें चुनावी मैदान फतह करने के लिए युवाओं के जोश के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और होश की भी सख्त जरूरत पड़ेगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार केवल उन्हीं चेहरों को मैदान में उतारेगी जिनकी जनता के बीच पकड़ मजबूत है और जो जिताऊ श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी रणनीति वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन में तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की जमीनी मेहनत के बीच तालमेल बिठाकर कार्य किया जाएगा। गोपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह स्वयं जमीन से उठकर इस पद तक पहुंचे हैं, इसलिए वह हर कार्यकर्ता की मेहनत की कद्र करना जानते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में कांग्रेस एक बड़ी जीत दर्ज कर सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031