नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही है प्रोपेगंडा, 2023 में पारित बिल को तुरंत लागू किया जाए: अरुणा ठाकुर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही है प्रोपेगंडा, 2023 में पारित बिल को तुरंत लागू किया जाए: अरुणा ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही है प्रोपेगंडा, 2023 में पारित बिल को तुरंत लागू किया जाए: अरुणा ठाकुर

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुणा ठाकुर ने भाजपा पर महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह आरोप लगाकर विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश कर रही है कि महिला बिल को गिराया गया, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरुणा ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक सितंबर 2023 में ही संसद से पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार अब तक उसे धरातल पर लागू करने में विफल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिल पास हो चुका है, तो उसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है।

उन्होंने मांग की कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को बिना किसी शर्त के 543 लोकसभा सीटों पर लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उचित भागीदारी मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला बिल की आड़ में परिसीमन (डिलिमिटेशन) का मुद्दा जोड़कर उसे जटिल बना रही है, जिसका विपक्ष ने विरोध किया है।

अरुणा ठाकुर ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया जाति और जनसंख्या के आधार पर संतुलित तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा द्वारा प्रस्तावित परिसीमन से दक्षिण भारत के छोटे राज्यों की राजनीतिक भागीदारी प्रभावित हो सकती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

इस अवसर पर बंजार महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंगला भंडारी, मनाली महिला कांग्रेस अध्यक्ष आलमी ठाकुर, कुल्लू महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा राणा, सिटी अध्यक्ष ऊष्मज शर्मा, मनाली सिटी अध्यक्ष रानू तथा पूर्व पार्षद कुबजा ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों और उनकी राजनीतिक भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031