नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला आरक्षण बिल पर केंद्र का ‘झूठा नैरेटिव’, विपक्ष पर आरोप बेबुनियाद: विद्या नेगी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र का ‘झूठा नैरेटिव’, विपक्ष पर आरोप बेबुनियाद: विद्या नेगी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र का ‘झूठा नैरेटिव’, विपक्ष पर आरोप बेबुनियाद: विद्या नेगी

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर “झूठा नैरेटिव” तैयार कर रही है और विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह भ्रामक हैं।

मीडिया से बातचीत में विद्या नेगी ने कहा कि कुछ खबरों में यह दिखाया जा रहा है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को गिरा दिया, जबकि यह बात समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिल वर्ष 2023 में ही संसद से पारित हो चुका है, तो फिर “गिराने” की बात कैसे कही जा सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया और विज्ञापनों के जरिए यह माहौल बनाया जा रहा है जैसे सरकार ने महिलाओं को तत्काल आरक्षण का लाभ दे दिया हो, जबकि हकीकत यह है कि बिल को लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है।

विद्या नेगी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसका विरोध उन शर्तों को लेकर था, जिनके तहत इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में जब यह बिल लोकसभा में पेश हुआ, तब विपक्ष ने इसका पुरजोर समर्थन किया था और 456 में से 454 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल को लागू करने के बजाय इसे जनगणना और परिसीमन की शर्तों में उलझा दिया है, जिससे महिलाओं को इसका लाभ मिलने में देरी हो रही है। साथ ही उन्होंने उन खबरों की भी आलोचना की, जिनमें यह दिखाया जा रहा है कि बिल में रुकावटें पैदा की जा रही हैं।

अंत में विद्या नेगी ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह प्रचार और “नैरेटिव” के बजाय इस बिल को बिना शर्त लागू करे, ताकि देश की महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031