नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्यापार मंडल कुल्लू कार्यकारिणी की विशेष बैठक वीरवार को विपाशा मार्केट स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

व्यापार मंडल कुल्लू कार्यकारिणी की विशेष बैठक वीरवार को विपाशा मार्केट स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

व्यापार मंडल कुल्लू कार्यकारिणी की विशेष बैठक वीरवार को विपाशा मार्केट स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई।

देसी चैनल कुल्लू 

बैठक में व्यापारियों से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई तथा उनके समाधान के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक के बारे में व्यापार मण्डल कुल्लू के अध्यक्ष मदन लाल सूद ने कहा कि व्यापार मंडल कुल्लू द्वारा सदर विधायक व जिला प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई थी कि पीपल मेले को सीमित किया जाए। जोकि महीना भर चला रहता है। जिसे प्राथमिकता के आधार पर मान लिया गया। पीपल जातर मेला 28.04.26 से 15.05.26 तक मनायें जाने पर प्रसन्नता जताते हुए अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी ने इसके लिए स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्रशासन व्यापारीयों के हित में मेलों के दिनों में कटौती कर स्थानीय व्यवसाय को राहत प्रदान करता रहेगा।

सूद ने कहा कुल्लू शहर में सरवरी,इनर अखाड़ा में लोग भूस्खलन से दहशत में जीवन यापन कर रहे हैं, खासकर अखाड़ा में लोगों को बरसात में अपने घरों से बाहर अन्य जगहों पर रहना पड़ता है। माननीय विधायक महोदय से निवेदन है कि शीघ्र ही अखाड़ा में सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू करवाया जाए।

व्यापार मंडल कार्यकारिणी सरकार मांग करती है कि कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोला जाये, क्योंकि लाहुल,पांगी,आनी, स्नोर वेली के लोग इसके खुलने से लाभान्वित होंगे।

बैठक में मुख्य संरक्षक दिनेश सेन, संरक्षक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय इन्द्र चावला जगदीश बंगा सुबोध सूद, गोपाल चौधरी, जसपाल सिंह, सदस्य अतुल गुप्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031