नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 28 अप्रैल से शुरू होगा बसंत उत्सव पीपल जातर मेला, स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता: बीआर नेगी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

28 अप्रैल से शुरू होगा बसंत उत्सव पीपल जातर मेला, स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता: बीआर नेगी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

28 अप्रैल से शुरू होगा बसंत उत्सव पीपल जातर मेला, स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता: बीआर नेगी

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। ऐतिहासिक बसंत उत्सव पीपल जातर मेला 28 अप्रैल से आरंभ होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। नगर परिषद कुल्लू के ईओ बीआर नेगी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेले को भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत देवता गोहरी की पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। पहले दिन उपायुक्त कुल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि दूसरे दिन अरण्यपाल कुल्लू मुख्यातिथि रहेंगे। मेले के समापन अवसर पर निदेशक शहरी विकास बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

बीआर नेगी ने बताया कि इस बार मेले में स्थानीय कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ स्टार नाइट कार्यक्रमों में भी स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

राजस्व को लेकर उन्होंने बताया कि मेले के लिए लगाए गए डोम की बिक्री से ही लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये की आय हो चुकी है, जबकि कुल राजस्व दो करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

साथ ही, नगर परिषद द्वारा मेले के दौरान साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि बसंत उत्सव पीपल जातर मेला कुल्लू की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इस वर्ष इसे और अधिक आकर्षक व यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31