नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू बठाहड़ की ज्योति चमकी प्रदेश भर में, 489 अंक के साथ मेरिट में आठवां स्थान। कठिन परिस्थितियों के बावजूद 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू बठाहड़ की ज्योति चमकी प्रदेश भर में, 489 अंक के साथ मेरिट में आठवां स्थान। कठिन परिस्थितियों के बावजूद 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू बठाहड़ की ज्योति चमकी प्रदेश भर में, 489 अंक के साथ मेरिट में आठवां स्थान।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास।

अध्यापकों की कमी के बावजूद बेटी ज्योति ने लिखी नई कहानी, क्षेत्र का नाम किया रोशन।

तीर्थन घाटी गुशेनी बंजार(परस राम भारती):-

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (12वीं) कक्षा परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कला संकाय में बाजी मारी है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू से उपमंडल बंजार के दूर-दराज क्षेत्र बठाहड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा ज्योति ने 489 अंक (97.8%) प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है।

बठाहड़ का यह विद्यालय वर्ष 2012 में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर स्तरोन्नत हुआ था। विद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी छात्रा ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। ज्योति की इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ज्योति की इस सफलता पर क्षेत्र वासियों, परिजनों, रिश्तेदारों और अध्यापकों ने इसे बधाई और शुभकामनायें दी है।

तीर्थन और फलाचन घाटी के केंद्र बठाहड़ के समीप धराल गांव निवासी सेस राम और सुभद्रा देवी की पुत्री ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत और लगन से पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। यह रोजाना आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करती थी और अब आगे की पढ़ाई पुरा करके एक अध्यापक बनना चाहती है।

गौरतलब है कि बठाहड़ स्कूल में पिछले कुछ वर्षों से अध्यापकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं, फिर भी ज्योति ने हार नहीं मानी और दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों के लिए वह एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

ज्योति की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी कठिन परिस्थिति को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031