नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार में कांग्रेस पर जाली प्रमाण पत्र के आधार पर उम्मीदवार उतारने का आरोप, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार में कांग्रेस पर जाली प्रमाण पत्र के आधार पर उम्मीदवार उतारने का आरोप, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार में कांग्रेस पर जाली प्रमाण पत्र के आधार पर उम्मीदवार उतारने का आरोप, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल

देसी चैनल कुल्लू।

बंजार नगर पंचायत चुनाव में उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया जब क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस पार्टी पर जाली प्रमाण पत्र के आधार पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का गंभीर आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवारों की कमी है, जिसके चलते पार्टी संदिग्ध दस्तावेजों वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बंजार का वार्ड नंबर 5 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा ने यहां अपना अधिकृत प्रत्याशी उतारा है, जबकि कांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है, जिसने कथित रूप से कई दशक पुराना एससी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है, जिसकी वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।

सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) से प्रमाण पत्र की जांच की मांग की थी, लेकिन जांच करने के बजाय संबंधित उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे हैं।

विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो भाजपा इस प्रकरण को न्यायालय तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंजार नगर पंचायत के सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस वार्ड नंबर 6 से एक भी उम्मीदवार देने में विफल रही है।

इस घटनाक्रम के बाद बंजार नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प बनता जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031